Ladki Bahin Yojana 11th 12th Installment: यह माझी लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत पंजीकृत सभी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने निकल कर आ रही है। लाडकी बहीण योजना की 11वीं किस्त 5 जून 2025 से मिलनी शुरू हो चुकी है। लाखों लाभार्थी महिलाओं के खाते में मई माह की किस्त आ चुकी है और बाकि लाभार्थी महिलाओं को भी लगभग अगले 2 से 3 दिनों मे मिल जाएगी। इसी महीने जून माह की राशि यानि 12वीं किस्त भी मिलने वाली है, जिससे की सभी लाभार्थी महिलाओं को इस महीने कुल 3000 रुपए का लाभ मिलेगा।
इस किस्त का लाभ लेने के लिए कौन सी महिलाएं पात्र हैं, लाडकी बहिन योजना 11वीं 12वीं किस्त कब आएगी, स्टेटस कैसे चेक करे आदि की जानकारी के लिए आपको यह लेख पूरा पढ़ना होगा। आपकी सुविधा के लिए इस लेख में इससे संबंधित सभी जानकारी प्रदान की गई है ताकि आपको सही और सटीक जानकारी मिल सके। सभी महिलाओं से अनुरोध है पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
लाडकी बहिन योजना क़िस्त का विवरण
विवरण | जानकारी |
---|---|
योजना का नाम | Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana |
उद्देश्य | महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना |
लाभ | ₹1500 प्रति माह |
लाभार्थी | महाराष्ट्र राज्य की महिलाएं |
आयु सीमा | न्यूनतम 21 वर्ष, अधिकतम 65 वर्ष |
योजना की शुरुआत | 28 जून 2024 |
अंतिम तिथि (आवेदन की) | 30 सितंबर 2024 |
अगली किस्त | जून माह (12वीं किस्त) |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
योजना की शुरुआत किसने की | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे |
आधिकारिक वेबसाइट | Ladki Bahini Yojana |
माझी लाडकी बहीण योजना क्या है?
राज्य की महिलाओं को आर्थिक लाभ देने के लिए महाराष्ट्र सरकार यह माझी लाडकी बहीण योजना चला रही है। इससे लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए सहायता राशि दी जा रही हैं। अब तक इस योजना के अधीन लगभग 2 करोड़ 41 लाख महिलाओं के खाते में कुल 10 किस्तें भेज दी गई हैं जिससे सभी लाभार्थी महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतों को बहुत ही आसानी से पूरा कर सकती है। सरकार द्वारा इस योजना की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी महिला के बैंक खाते में पहुंचाई जाती है।
Ladki Bahin Yojana 11th Installment Out
योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं को मई माह में 11वीं किस्त दी जानी थी लेकिन आवेदन की पुनः जांच के चलते और कुछ तकनीकी कारणों से यह राशि महिलाओं को मिलने में देरी हुई। लेकिन अब 5 जून 2025 से सभी महिलाओं के खाते में 11वीं किस्त की राशि आनी शुरू हो चुकी है। अगले 2 से 3 दिनों के अंदर सभी लाभार्थी महिलाओं के खाते में 11वीं किस्त पहुंच जाएगी।
Ladki Bahin Yojana 12th Installment Date
आपको इस बात से अवगत कराना चाहेंगे की अभी हाल ही में सरकार ने 11वीं किस्त की राशि सभी महिलाओं के खाते में भेजनी शुरू की है और जिन महिलाओं को 11वीं किस्त मिल चुकी है उन्हें अब 12वीं किस्त के आने का इंतजार है। जैसा की आप सभी जानते है की हर महीने की 15 तारीख तक सरकार इस योजना की सहायता राशि भेजती है लेकिन 11वीं किस्त में हुई देरी के कारण कहा नहीं जा सकता कि जून माह की किस्त कब जारी की जाएगी।
सरकार द्वारा अभी लाडकी बहीण योजना की 12वीं किस्त जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन संभावना है कि 12वीं किस्त की राशि इसी जून महीने के अंतिम सप्ताह तक महिलाओं के खाते में आ जाएगी या ये भी हो सकता है कि सरकार आने वाले महीने में 12वीं और 13वीं किस्त का वितरण एक साथ करे। अगर सरकार द्वारा ऐसी कोई अपडेट जारी की जाती है तो हम आपको सूचित कर देंगे।
Lek Ladki Bahin Yojana 12th किस्त के लिए पात्रताए
- इस योजना का लाभ 21 वर्ष से 65 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदिका महिला के बैंक खाते में डीबीटी चालू होना चाहिए।
- आवेदिका महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- ट्रैक्टर के अलावा आवेदिका महिला के परिवार मे अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- इसके लिए आवेदीक महिला का एकल बैंक खाता होना जरूरी है।
- महिला के परिवार में अगर कोई सरकारी कर्मचारी है या कोई आयकरदाता है, तो इस योजना के लाभ से वंचित रहना होग़ा।
Ladki Bahin Yojana 11th 12th Installment की स्थिति कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाएं।
- इसके बाद अब आपको मुख्य पृष्ठ पर दिए गए इस विकल्प“अर्जदार लॉगिन” पर क्लिक करना होग़ा।
- अब एक नया पेज खुलकर आएगा, इसमें आपको ध्यानपूर्वक अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करना होग़ा ।
- अब आपको यहां दिए गए “भुगतान स्थिति” विकल्प पर क्लिक करना होग़ा।
- अब यहां पर अपना सही आवेदन क्रमांक और Captcha Code ध्यानपूर्वक दर्ज करके “सबमिट” के बटन पर क्लिक करना होग़ा।
- यह सारी प्रकिया पूरी करते ही आपके सामने सभी किस्तों का विवरण खुलकर आ जाएगा।
अन्य पड़े:-