Maiya Samman Yojana: 12th Installment Date: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) एक महत्वाकांक्षी सामाजिक कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
जो सीधे उनके आधार से जुड़े बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सशक्तिकरण प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। इसका लाभ लाखों महिलाओं तक पहुंच रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।
Maiya Samman Yojana: 12th Installment Date क्या है?
यह मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक पहल है, जो विशेष रूप से 18 से 50 वर्ष की आयु की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं के लिए बनाई गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को प्रतिमाह ₹2,500 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जो सालाना ₹30,000 होती है।
यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में जमा की जाती है। योजना का प्रारंभिक लक्ष्य था ₹1,000 प्रतिमाह देना, लेकिन दिसंबर 2024 से इसे बढ़ाकर ₹2,500 कर दिया गया है। यह योजना महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, और घरेलू जरूरतों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
Maiya Samman Yojana Overview
बिंदु | जानकारी |
---|---|
योजना का नाम | झारखंड मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) |
लॉन्च वर्ष | 2024 |
लाभार्थी | झारखंड की 18-50 वर्ष की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं |
वित्तीय सहायता | ₹2,500 प्रतिमाह (कुल ₹30,000 प्रतिवर्ष) |
भुगतान का तरीका | डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
आवेदन प्रक्रिया | – ऑनलाइन: वेबसाइट के माध्यम से – ऑफलाइन: आंगनवाड़ी केंद्र/प्रज्ञा केंद्र पर जाकर |
12वीं किस्त की संभावित तारीख | अगस्त 2025 के पहले सप्ताह |
लाभार्थियों की संख्या | लगभग 60 लाख महिलाएं |
योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करना है। यह योजना विशेष रूप से उन महिलाओं को लक्षित करती है जो अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ हैं। इसका लक्ष्य महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, और परिवार के कल्याण के लिए संसाधन उपलब्ध कराना है।
यह योजना सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है, जिससे महिलाएं अपने परिवार और समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें। इसके अलावा, यह योजना ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाने का प्रयास करती है।
Maiya Samman Yojana का लाभ
मइया सम्मान योजना के कई महत्वपूर्ण लाभ हैं:
- प्रत्येक पात्र महिला को प्रतिमाह ₹2,500 की सहायता, जो सीधे उनके बैंक खाते में जमा होती है।
- महिलाएं इस राशि का उपयोग अपनी और अपने परिवार की जरूरतों, जैसे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, और घरेलू खर्चों के लिए कर सकती हैं।
- यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती है।
- डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भुगतान होने से पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।
- यह योजना विशेष रूप से अंत्योदय श्रेणी की महिलाओं को लक्षित करती है, जो समाज के सबसे कमजोर वर्ग से आती हैं।
Maiya Samman Yojana की पात्रता
- आवेदक महिला को झारखंड का मूल निवासी होना अनिवार्य हैं।
- केवल महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं।
- पात्र आवेदक महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी वे पात्र होंगे।
- आवेदक का परिवार गरीबी रेखा से नीचे (BPL) या अंत्योदय श्रेणी में होना चाहिए।
Maiya Samman Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं:
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्व-घोषणा पत्र
- मोबाइल नंबर
Maiya Samman Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
मइया सम्मान योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है:
- आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Register Now” विकल्प पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर, ईमेल, और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करें।
- पंजीकरण के बाद, प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र में सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन जमा करें और आवेदन संख्या नोट करें।
- Maiya Samman Yojana ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, प्रज्ञा केंद्र, या पंचायत कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त करें।
- पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज संलग्न करें।
- भरे हुए फॉर्म को उसी केंद्र पर जमा करें।
- जमा करने के बाद, रसीद प्राप्त करें और इसे सुरक्षित रखें।
- Maiya Samman Yojana आवेदन स्थिति कैसे जांचे
- आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें और “Application Status” विकल्प चुनें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
- स्थिति प्रदर्शित होगी, जिसमें यह बताया जाएगा कि आवेदन स्वीकृत हुआ या नहीं।
Maiya Samman Yojana 12वीं किस्त की तारीख?
मइया सम्मान योजना की 12वीं किस्त की राशि अगस्त 2025 के पहले सप्ताह में लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित होने की संभावना है। पिछली किस्तों के आधार पर, भुगतान आमतौर पर महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में डीबीटी के माध्यम से किया जाता है। लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आधार से जुड़े बैंक खाते और मोबाइल नंबर को अपडेट रखें ताकि भुगतान में कोई देरी न हो। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर नजर रखें।
अन्य पड़े:-