Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025: यह योजना युवाओं के लिए शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका एकमात्र उद्देश्य राज्य के युवाओं को इंटर्नशिप के माध्यम से कौशल विकास, रोजगार के अवसर, और करियर संवर्धन प्रदान करना है। इस योजना के अधीन 12वीं पास, स्नातक, स्नातकोत्तर, और आईटीआई/डिप्लोमा धारक युवाओं को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जो उनकी इंटर्नशिप अवधि के दौरान उनके कौशल और अनुभव को बढ़ाने में उनकी अत्यधिक मदद करेगी।
Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में 1 जुलाई 2025 को मंजूरी दी गई है। यह लेख आपको Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025 के बारे में विस्तृत जानकारी देगा, जिसमें पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया, और अन्य महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं।
Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025 Overviews
योजना का नाम | Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025 |
शुरूआत | बिहार सरकार |
मुख्यमंत्री | नीतीश कुमार |
मंजूरी की तिथि | 1 जुलाई 2025 |
लाभार्थी | 18-28 वर्ष के 12वीं पास, स्नातक, स्नातकोत्तर, और ITI/डिप्लोमा धारक |
वित्तीय सहायता | ₹4000 से ₹6000 मासिक + अतिरिक्त भत्ते |
उद्देश्य | कौशल विकास, इंटर्नशिप, और रोजगार के अवसर प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन (पोर्टल जल्द लॉन्च होगा) |
Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025 उद्देश्य और महत्व
सरकार की इस योजना का एकमात्र उद्देश्य बिहार के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य अनुभव प्रदान करना और उन्हें भविष्य में उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार के लिए सक्षम बनाना है। इस योजना के माध्यम से सरकार कुछ लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहती है जैसे की युवाओं को उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार विभिन्न कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना।इंटर्नशिप के माध्यम से प्रैक्टिकल अनुभव और तकनीकी ज्ञान प्रदान करके नौकरी की संभावनाओं को बढ़ाना। इस इंटर्नशिप अवधि के दौरान मासिक वित्तीय सहायता देकर युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना।
यह Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025 विशेष रूप से उन सभी युवाओं के लिए अत्यधिक लाभकारी है जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में हैं और प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि युवाओं को प्राइवेट और सरकारी क्षेत्र में प्राथमिकता प्राप्त करने में भी मदद करती है।
Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025: वित्तीय सहायता
शैक्षणिक योग्यता मासिक सहायता अतिरिक्त भत्ता (गृह जिला) अतिरिक्त भत्ता (राज्य के बाहर)
12वीं पास | ₹4000 | ₹2000 | ₹5000 |
आईटीआई / डिप्लोमा | ₹5000 | ₹2000 | ₹5000 |
स्नातक / स्नातकोत्तर | ₹6000 | ₹2000 | ₹5000 |
- अवधि: यह इंटर्नशिप 3 से 12 महीने तक हो सकती है, जिसके दौरान यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लाभार्थी के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में जमा की जाएगी।
- यदि लाभार्थी इंटर्नशिप अपने गृह जिले में करता है, तो उसे 2000 रूपये अतिरिक्त मासिक भत्ता मिलेगा।
- राज्य के बाहर यदि इंटर्नशिप की जाती है, तो लाभार्थी कों 5000 रूपये अतिरिक्त मासिक भत्ता प्रदान किया जाएगा।
- आजीविका मिशन: गृह जिले में इंटर्नशिप के लिए आजीविका मिशन से जुड़े लाभार्थियों को अतिरिक्त 2000 रुपये मिलेगा।
Mukhyamantri Pratigya Yojana पात्रता मानदंड
योजना मे आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड पूरे करने होंगे:
- आवेदक को बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के लिए आवेदक की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- न्यूनतम 12वीं पास (किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से)।
- आईटीआई या डिप्लोमा धारक।
- स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री धारक।
- आवेदक उच्च शिक्षा में नामांकित नहीं होना चाहिए और बेरोजगार होना चाहिए।
- अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार आवेदक को इंटर्नशिप ट्रेड चुनने की स्वतंत्रता होगी।
Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025: आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य हैं:
- आधार कार्ड (NPCIL से लिंक्ड बैंक खाते के साथ)
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, या आईटीआई/डिप्लोमा)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की कॉपी
- हस्ताक्षर (डिजिटल प्रारूप में)
Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025: आवेदन प्रक्रिया
हालांकि, अभी तक सरकार द्वारा आधिकारिक पोर्टल और ऑनलाइन आवेदन की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की पूरी उम्मीद है।
- बिहार सरकार का आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- New Applicant Registration लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद आपको ध्यानपूर्वक अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, और ईमेल आईडी दर्ज करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, और इंटर्नशिप ट्रेड का चयन करें।
- बताये गए सभी दस्तावेज कों ध्यानपूर्वक अपलोड करें।
- ध्यानपूर्वक एक बार सभी विवरणों की जांच करें और आवेदन पत्र जमा करें।
- आप इस आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें और भविष्य के लिए इसे सुरक्षित रखें।
अन्य पड़े:-