Bihar Mukhyamantri Kalakar Pension Yojana 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नीतीश सरकार ने कई जन-केंद्रित योजनाओं को मंजूरी देकर विभिन्न वर्गों को सौगात दी है उसमे से एक योजना बिहार मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना 2025 हैं। यह योजना बिहार के उन सभी वरिष्ठ और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों के लिए शुरू की गई है, जो अपनी स्वयं की कला के माध्यम से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हैं। इसके अधीन सभी योग्य कलाकारों को हर महीने 3000 रूपये की पेंशन दी जाएगी।
इस बिहार मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना 2025 का मुख्य उद्देश्य उन उत्कृष्ट कलाकारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जो आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। यह योजना विशेष रूप से उन वरिष्ठ कलाकारों के लिए है, जिन्होंने कम से कम 10 वर्षों तक पारंपरिक, शास्त्रीय, दृश्य, या प्रदर्शन कला में योगदान दिया हो। हमारे इस लेख में हम आपको बिहार मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना 2025 की पूरी जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और इसके लाभों के बारे में सारी महत्वपूर्ण जानकारी सबसे सरल शब्दो में बताएंगे।
Bihar Mukhyamantri Kalakar Pension Yojana 2025 Overview
योजना का नाम | बिहार मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना 2025 |
आयोजन निकाय | बिहार सरकार (कला, संस्कृति और युवा विभाग) |
लाभार्थी | वरिष्ठ और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकार |
पेंशन राशि | ₹3000 प्रति माह |
आवेदन प्रक्रिया | जिला स्तर पर कमेटी द्वारा सत्यापन के बाद चयन |
वित्तीय वर्ष | 2025-26 |
आधिकारिक घोषणा | 1 जुलाई 2025 (बिहार कैबिनेट की बैठक में मंजूरी) |
Bihar Mukhyamantri Kalakar Pension Yojana 2025
इस Bihar Mukhyamantri Kalakar Pension Yojana 2025 के अधीन न केवल कलाकारों को आर्थिक सहायता देगी, बल्कि बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करेगी। यह योजना उन सभी कलाकारों को सम्मान देती है जो चित्रकला, संगीत, नाटक, और साहित्य जैसे अन्य क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं। बिहार सरकार का यह कदम सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
कैबिनेट बैठक 2025 : अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
1 जुलाई 2025 की कैबिनेट बैठक में Bihar Mukhyamantri Kalakar Pension Yojana 2025 शुरू करने समेत कुल 24 एजेंडों पर मुहर लगा दी है। इनमें मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना शामिल है, जिसके तहत 2025-26 में 5,000 युवाओं को इंटर्नशिप के लिए ₹4,000 से ₹6,000 मासिक भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा, पुनौरा धाम (सीतामढ़ी) के विकास के लिए ₹882.87 करोड़ की स्वीकृति दी गई।आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार के इस फैसले को मास्टरस्ट्रोक के रूप में देखा जा रहा है।
कौन ले सकता है इस योजना का लाभ? Who can avail the benefit of this scheme?
यह Bihar Mukhyamantri Kalakar Pension Yojana 2025 का लाभ उन कलाकारों को मिलेगा जो बिहार की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इसके लिए कलाकारों के लिए कुछ पात्रताए मानदंड निर्धारित किए गए हैं:
- बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- योजना के लिए पात्र कलाकार की आयु 50 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- शास्त्रीय, दृश्य, या प्रदर्शन कला में 10 वर्षों तक कम से कम योगदान हों।
- आवेदक पात्र कलाकार की वार्षिक आय 1.20 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Bihar Mukhyamantri Kalakar Pension Yojana 2025: Online Apply)
लाभार्थी कलाकारों कों इस बात से अवगत करा दे की इस Bihar Mukhyamantri Kalakar Pension Yojana 2025 Online Apply की प्रक्रिया शुरू होने पर पात्रता धारक आवेदक कों जिला स्तर पर आवेदन करना होगा। इसके लिए आपको अपने दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, और कला क्षेत्र में 10 वर्ष के अनुभव का प्रमाण जमा करना होगा। इस योजना की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित विभाग से जानकारी प्राप्त करें।
अन्य पड़े:-