Ladli Behna Yojana 26th Installment 2025: 26वीं किस्त की तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन मिलेगी राशि, अभी जाने

Ladli Behna Yojana 26th Installment 2025: 19 जुलाई 2025, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की 26वीं किस्त की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह किस्त 25 जुलाई 2025 को महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के तहत हर महीने 1,250 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इस बार भी लाखों महिलाओं को फायदा मिलेगा।

मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस योजना का आयोजन किया था जिसके अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की राशि दी जाती थी यह हम सब जानते हैं हालांकि अब यह राशि ₹1000 से बढ़कर 1250 रुपए कर दी है, तो आप कैसे पता की आपके खाते में पैसे आएगा या नहीं इस बारे में सभी जानकारी देंगे, कि यह राशि कितने तक बढ़ सकती है और कैसे चेक करे राशी जमा हुई है या नहीं तो इस सभी जानकारी के लिए ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।

क्या है लाडली बहना योजना?

लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसे गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए शुरू किया गया था। इस योजना में हर महीने 1,250 रुपये की राशि दी जाती है। यह पैसा सीधे महिलाओं के बैंक खाते में आता है। इससे उन्हें घर के खर्चों में मदद मिलती है।

WhatsApp Group Join Now

लाडली बहना योजना 26वीं किस्त कब मिलेगी?

मध्य प्रदेश सरकार ने 26वीं किस्त की तारीख 25 जुलाई 2025 तय की है। इस दिन सुबह 10 बजे से पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। हालांकि, कुछ महिलाओं के खाते में पैसा 1-2 दिन बाद भी आ सकता है। यह बैंक की प्रक्रिया पर निर्भर करता है। अगर किसी के खाते में पैसा नहीं आता है, तो वह हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकती हैं।और अपनी समस्या से संबंधित जनकारी प्राप्त कर सकती हैं।

कैसे चेक करें किस्त का स्टेटस?

अगर आपको लाडली बहना योजना का लाभ मिल रहा है, तो आप अपनी किस्त का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकती हैं। इसके लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  1. सबसे पहले लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर “किस्त स्टेटस” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  3. अब अपना आवेदन नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपकी किस्त का स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।

अगर आपको ऑनलाइन चेक करने में दिक्कत हो रही है, तो आप नजदीकी जनसेवा केंद्र या बैंक में जाकर भी जानकारी ले सकती हैं।

किन महिलाओं को मिलता है लाभ?

लाडली बहना योजना का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश की महिलाओं को मिलता है। इसके लिए कुछ शर्तें हैं-

  1. महिला की उम्र 23 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
  2. परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  3. महिला के पास अपना बैंक खाता होना चाहिए।
  4. वह किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही होनी चाहिए।
  5. लाडली बहना योजना का अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?

कई बार तकनीकी गड़बड़ी या डॉक्यूमेंट्स में गलती की वजह से पैसा नहीं आ पाता है। अगर आपके खाते में 25 जुलाई तक पैसा नहीं आता है, तो आप ये कदम उठा सकती हैं:

  1. सबसे पहले अपने बैंक में जाकर पूछताछ करें।
  2. अगर बैंक वाले कुछ नहीं बताते, तो लाडली बहना हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करें।
  3. अपने गांव या वार्ड के अधिकारी से संपर्क करें।
  4. लाडली बहना योजना क्या आगे भी रहेगी चालू ?

मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना को जारी रखने का फैसला किया है। अगले साल भी महिलाओं को हर महीने 1,250 रुपये मिलते रहेंगे। कुछ सूत्रों का कहना है कि सरकार इस राशि को बढ़ाकर 1,500 रुपये कर सकती है। हालांकि, इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

अन्य पड़े:-

Leave a Comment